रविवार को कोरोना के एक लाख कम टेस्‍ट हुए मगर मरीजों की संख्‍या 40 हजार को पार कर गई, जानें राज्‍यवार आंकड़े

रविवार को कोरोना के एक लाख कम टेस्‍ट हुए मगर मरीजों की संख्‍या 40 हजार को पार कर गई, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना का कहर हर रिकार्ड ध्‍वस्‍त करता जा रहा है। रविवार की शाम तक के आंकड़े, जो कि सभी सरकारी वेबसाइटों पर सोमवार की सुबह अपलोड किए गए, उसके अनुसार देश में रविवार को सिर्फ 2.56 लाख कोरोना टेस्‍ट हुए जो कि एक दिन पहले की संख्‍या से करीब एक लाख कम है। दूसरी ओर कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या ने एक दिन का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा छू लिया है। देश में पहली बार एक दिन में 40 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। एक दिन में होने वाली कोरोना मौतों का 38 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में दर्ज किया गया है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या चार लाख तक पहुंचने वाली है। अभी देश में कुल 390459 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है। देश में 700086 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से नीचे (62.61) आ गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 35 प्रतिशत के करीब (34.92) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 27497 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.47 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 1118043 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40425 नए मामले सामने आए हैं और 681 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 22664 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की रात तक ये संख्‍या 34884 थी जबकि शुक्रवार की रात तक देश में 38902 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में रविवार को भारी गिरावट आई है। एक दिन पहले देश में 3 लाख 58 127 लाख टेस्‍ट हुए थे जबकि रविवार को ये संख्‍या गिरकर सिर्फ 2 लाख 56 हजार 39 रह गई। शनिवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड़ 37 लाख 91 हजार 869 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और रविवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 पर पहुंच गया है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

सोमवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 47 लाख 47 हजार 879 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 88 लाख 03 हजार 885 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 10 हजार 797 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 59.7 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.14 प्रतिशत है और भारत में ये औसत ढाई प्रतिशत से नीचे है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 681 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 86 प्रतिशत सिर्फ सात राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 258, कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, यूपी में 38, बंगाल में 36 और दिल्‍ली में 31 मौतें हुई हैं। शेष 14 प्रतिशत मौतें देश के 14 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से गुजरात में 20, मध्‍य प्रदेश में 15, बिहार में 9, जम्‍मू कश्‍मीर, पंजाब में 8-8, राजस्‍थान, तेलंगाना में 6-6, हरियाणा, ओडिशा में 5-5, असम में 4, झारखंड में 3, केरल में 2 और गोवा, लद्दाख में 1-1 मौतें हुई हैं।

कहां सबसे अधिक मरीज

देश में रविवार की रात त‍क 40425 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 82 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 10 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्‍ट्र में 9518, आंध्र प्रदेश में 5041, तमिलनाडु में 4979, कर्नाटक में 4120, बंगाल में 2278, यूपी में 2211, बिहार में 1433, तेलंगाना में 1296, दिल्‍ली में 1171 और असम में 1081 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

26118

22890

642

49650

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

58

145

0

203

अरुणाचल प्रदेश

455

282

3

740

असम

7919

16023

57

23999

बिहार

10044

16308

217

26569

चंडीगढ़ 

217

488

12

717

छत्तीसगढ़

1608

3775

24

5407

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

189

414

2

605

दिल्ली

16031

103134

3628

122793

गोवा

1417

2218

22

3657

गुजरात 

11312

34901

2142

48355

हरियाणा

6022

19793

349

26164

हिमाचल प्रदेश 

413

1059

11

1483

जम्मू एंड कश्मीर 

5844

7811

244

13899

झारखंड

2770

2716

49

5535

कर्नाटक

39376

23065

1331

63772

केरल

7067

5371

42

12480

लद्दाख

173

1003

2

1178

मध्य प्रदेश 

6568

15311

721

22600

महाराष्ट्र 

129032

169569

11854

310455

मणिपुर

698

1213

0

1911

मेघालय

382

66

2

450

मिजोरम

117

167

0

284

नागालैंड

543

445

0

988

ओडिशा

4893

12453

91

17437

पुडुचेरी

817

1154

28

1999

पंजाब

3311

6535

254

10100

राजस्थान

7145

21730

559

29434

सिक्किम

191

92

0

283

तमिलनाडु

50297

117915

2481

170693

तेलांगना

12223

32438

415

45076

त्रिपुरा

1114

1759

5

2878

उत्तराखंड

1347

3116

52

4515

उत्तर प्रदेश 

18256

29845

1146

49247

वेस्ट बंगाल

16492

24883

1112

42487

भारत में कुल मामले

390459

700087

27497

1118043

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।